एंटोनियो गुटेरेस दोबारा संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में नियुक्त

  • 02 Jul 2021

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एंटोनियो गुटेरेस को 1 जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2026 तक के लिये दूसरे कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UNSG) नियुक्त किया है।

  • गुटेरेस ने 1 जनवरी, 2017 को पद की शपथ ली और उनका पहला कार्यकाल 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगा।
  • गुटेरेस 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।
  • गुटेरेस ने जून 2005 से दिसंबर 2015 तक (एक दशक) शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया था।