राष्ट्रीय अभिलेखागार

  • 14 Jul 2021

12 जुलाई, 2021 को संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित राष्ट्रीय अभिलेखागार के रिकॉर्ड को अगले साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में एक वर्ष के भीतर डिजिटल किया जाएगा।

  • राष्ट्रीय अभिलेखागार भारत सरकार के गैर-वर्तमान अभिलेखों का संरक्षक है। इसे 11 मार्च, 1891को कलकत्ता (कोलकाता)में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में स्थापित किया गया था। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा अभिलेखीय भंडार है।
  • वर्ष 1911 में राष्ट्रीय राजधानी कलकत्ता (कोलकाता) के नई दिल्ली स्थानांतरित हो जाने के बाद वर्ष 1926में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग मौजूदा भवन में स्थानांतरित हो गया था।
  • वर्तमान में यह संस्कृति मंत्रालय का एक अधिनस्थ कार्यालय है तथा इसका एक क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल में व तीन अभिलेख केन्द्र भुनवेश्वर, जयपुर एवं पुडुचेरी में है।
  • अभिलेखागार में 800 मिलियन पृष्ठों के साथ ही 5.7 मिलियन फाइलों और 1.2 लाख मानचित्रों का रिकॉर्ड है।