एडेलगिव हुरून सदी के परोपकारियों की सूची

  • 14 Jul 2021

23 जून‚ 2021 को हुरून रिसर्च (Hurun Research) और ‘एडेलगिव फाउंडेशन’ (EdelGive Foundation) ने सदी के परोपकारियों की सूची (Philanthropists of the Century) जारी की। यह रैंकिंग पहली बार जारी हुई है।

  • यह पिछली सदी के विश्व के 50 सबसे उदार व्यक्तियों की रैंकिंग है।
  • 102.4 बिलियन डॉलर के दान के साथ, भारत के अग्रणी उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा पिछली सदी के दुनिया के सबसे बड़े परोपकारी व्यक्ति हैं।
  • बिल और मेलिंडा गेट्स, 74.6 बिलियन डॉलर के दान के साथ सदी की परोपकारी लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
  • हेनरी वेलकम (56.7 बिलियन डॉलर) तीसरे‚ होवार्ड हगीज (38.6 बिलियन डॉलर) चौथे तथा वारेन बफेट (37. 4 बिलियन डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।
  • विप्रो के संस्थापक-अध्यक्ष अजीम प्रेमजी, जिन्होंने नेक कार्यों के लिए लगभग 22 बिलियन डॉलर दान किए, 12वें स्थान पर रहे। वे 50 वैश्विक परोपकारी लोगों की सूची में एकमात्र अन्य भारतीय हैं।
  • इन परोपकारियों को उनके कुल परोपकारी मूल्य के आधार पर रैंक किया गया है‚ जिसकी गणना आज की संपत्त्ति के मूल्य के साथ-साथ उपहार या वितरण के योग के रूप में की जाती है।
  • पिछली शताब्दी में दुनिया के सबसे परोपकारी व्यक्तियों का कुल दान 832 बिलियन डॉलर था, जिसमें से 503 बिलियन डॉलर फाउंडेशन के दान से और 329 बिलियन डॉलर दान से थे।
  • 38 अरबपति परोपकारियों के साथ अमेरिका सूची में शीर्ष पर है, इसके बाद ब्रिटेन से पांच, चीन से तीन, भारत से दो और पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड से एक-एक परोपकारी हैं।
  • वॉरेन बफेट, जिन्हें 'द ऑरेकल ऑफ ओमाहा' (The Oracle of Omaha) के नाम से जाना जाता है, महत्वपूर्ण परोपकारी फाउंडेशन के बिना शीर्ष 10 में शामिल होने वाले एक एकमात्र व्यक्ति हैं।