भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी का निधन

  • 31 Jul 2021

16 जुलाई‚ 2021 को भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी का निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे।

  • वे पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की सीमा के पास कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच संघर्ष को कवर करते हुए मारे गए।
  • वे भारत में रॉयटर्स (Reuters) समाचार एजेंसी के मुख्य फोटोग्राफर थे।
  • दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र, सिद्दीकी 2010 से रॉयटर्स के साथ काम कर रहे थे।
  • वे रॉयटर्स फोटोग्राफी की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर रिपोर्टिंग हेतु 'फीचर फोटोग्राफी के लिए 2018 का पुलित्जर पुरस्कार' जीता था।