बाघों के बेहतर संरक्षण के लिए वैश्विक CA | TS मान्यता

  • 31 Jul 2021

भारत के 14 बाघ अभयारण्यों (tiger reserve) को बाघों के बेहतर संरक्षण के लिए वैश्विक 'कंजर्वेशन एश्योर्ड | टाइगर स्टैंडर्ड्स' (Conservation Assured | Tiger Standards (CA | TS) की मान्यता मिली है।

  • जिन 14 बाघ अभयारण्यों को मान्यता दी गई है, उनमें असम के मानस, काजीरंगा और ओरंग; मध्य प्रदेश के सतपुड़ा, कान्हा और पन्ना; महाराष्ट्र के पेंच; बिहार का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व; उत्तर प्रदेश का दुधवा; पश्चिम बंगाल का सुंदरबन; केरल का परम्बिकुलम; कर्नाटक का बांदीपुर टाइगर रिजर्व और तमिलनाडु के मुदुमलाई और अनामलाई टाइगर रिजर्व शामिल हैं।

CA | TS: इसे टाइगर रेंज देशों (TRCs) के वैश्विक गठबंधन द्वारा मान्यता संबंधी उपकरण के रूप में स्वीकार किया गया है और इसे बाघ और संरक्षित क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है।

  • आधिकारिक तौर पर 2013 में लॉन्च किया गया CA | TS लक्षित प्रजातियों के प्रभावी प्रबंधन के लिए न्यूनतम मानक निर्धारित करता है और प्रासंगिक संरक्षण क्षेत्रों में इन मानकों के मूल्यांकन को प्रोत्साहित करता है।
  • CA | TS मानदंड का एक सेट है, जो बाघ से जुड़े स्थलों को यह जांचने का अवसर देता है कि क्या उनके प्रबंधन से बाघों का सफल संरक्षण संभव होगा।