विम्बलडन 2021

  • 02 Aug 2021

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने छठी बार विम्बलडन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में जोकोविच ने इटली के माटियो बेरेटिनी को 4-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराया।

  • यह नोवाक जोकोविच के करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसके साथ ही उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी भी कर ली है। दोनों ने 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
  • यह प्रतियोगिता 28 जून से 11 जुलाई‚ 2021 तक लंदन में संपन्न हुई।

अन्य परिणाम-

  • महिला एकल: विजेता- एशले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया); उपविजेता- करोलिना प्लिसकोवा (चेक गणराज्य)।
  • पुरुष युगल: विजेता- निकोला मेक्टिक और मेट पाविक (दोनों क्रोएशिया); उपविजेता- मार्सेल ग्रैनोलर्स (स्पेन) और होरासियो जेबालोस (अर्जेंटीना)।
  • महिला युगल: विजेता- सीह सु-वेई (ताइवान) और एलिसे मर्टेंस (बेल्जियम); उपविजेता - एलिना वेस्नीना और वरोनिका कुदेरमेटोवा (दोनों रूस)।
  • मिश्रित युगल: विजेता- नील स्कुपस्की (यूनाइटेड किंगडम) और डेसिरै कॉक्जिक (अमेरिका); उपविजेता- जो सेलिसबरी (यूनाइटेड किंगडम) और हैरीट डार्ट (यूनाइटेड किंगडम)।