फुकुओका पुरस्कार 2021

  • 02 Aug 2021

28 जून‚ 2021 को प्रख्यात भारतीय पत्रकार पी. साईनाथ को जापान के प्रतिष्ठित 'फुकुओका पुरस्कार 2021' (Fukuoka Prize 2021) के तीन प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में चुना गया है।

  • साईनाथ को फुकुओका पुरस्कार का 'ग्रैंड पुरस्कार' (Grand Prize) दिया जाएगा, जबकि 'शैक्षणिक पुरस्कार' (Academic Prize) जापान के प्रो. किशिमोतो मियो (इतिहास) और 'कला और संस्कृति का पुरस्कार' (Prize for Arts and Culture) थाईलैंड के फिल्म निर्माता प्रब्डा यून को दिया जाएगा।
  • फुकुओका पुरस्कार प्रतिवर्ष विशिष्ट लोगों को एशियाई संस्कृतियों को बढ़ावा देने और जागरूकता बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
  • फुकुओका पुरस्कार 1990 में स्थापित किया गया था।
  • 'ग्रैंड पुरस्कार' इससे पहले बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस, इतिहासकार रोमिला थापर और सरोद वादक अमजद अली खान को प्रदान किया जा चुका है। पी. साईनाथ से पहले फुकुओका पुरस्कार 11 भारतीयों को मिल चुका है।