अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान

  • 02 Aug 2021

अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (AJNIFM) ने 1 जुलाई, 2021 को एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की।

  • अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (AJNIFM) व्यावसायिक दक्षता और अभ्यास के उच्चतम मानकों को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक नीति, वित्तीय प्रबंधन और अन्य शासन मुद्दों के क्षेत्र में पेशेवरों की क्षमता निर्माण में विशेषज्ञता का एक उत्कृष्ट केंद्र है।
  • इस संस्थान की स्थापना 1993 में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक पंजीकृत सोसायटी के रूप में की गई थी। यह फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित है।
  • शुरुआत में इसे संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती किए गए सिविल सेवा परीक्षा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के का कार्य सौंपा गया था। समय के साथ-साथ AJNIFM केंद्र सरकार के वरिष्ठ और मध्यम स्तर के प्रबंधन की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक प्रमुख संसाधन केंद्र बन गया है।
  • AJNIFM राज्य सरकारों, रक्षा प्रतिष्ठानों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को भी पूरा करता है।
  • भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री AJNIFM सोसाइटी के अध्यक्ष हैं और सचिव (व्यय), भारत सरकार, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हैं।