वर्जिन गेलेक्टिक

  • 02 Aug 2021

11 जुलाई, 2021 को ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन ने अंतरिक्ष में उड़ान भरी। 70 वर्षीय ब्रैनसन अपने वर्जिन गेलेक्टिक रॉकेट विमान ‘वीएसएस यूनिटी’ से वर्जिन गेलेक्टिक के 5 कर्मचारियों के साथ ‘न्यू मैक्सिको रेगिस्तान’ के ऊपर लगभग 53 मील (86 किलोमीटर) की ऊँचाई पर पहुँचे।

महत्वपूर्ण तथ्य: अंतरिक्ष के छोर पर, वे तीन से चार मिनट तक भारहीनता का अनुभव करने और धरती का नजारा देखने के बाद सकुशल वापस लौट आए।

  • 'अमेजन' के जेफ बेजोस के उड़ान पर जाने से नौ दिन पहले ही अपने अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष पहुंचने वाले ब्रैनसन पहले शख्स बन गए हैं।
  • इसके अलावा, वे 70-79 वर्ष की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले वह दूसरे शख्स हैं। इससे पहले जॉन ग्लेन 77 साल की उम्र में 1998 में अंतरिक्ष में गए थे।
  • रिचर्ड ब्रैनसन की उड़ान ने निजी कंपनियों के बीच अंतरिक्ष पर्यटन प्रतियोगिता को गति दी है।
  • ब्रैनसन के साथ उड़ान में भारतीय मूल की एयरोनॉटिकल इंजीनियर सिरीशा बांदला भी शामिल थी।
  • वर्जिन गेलेक्टिक एक ब्रिटिश-अमेरिकी स्पेसफ्लाइट कंपनी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत है। इसकी स्थापना रिचर्ड ब्रैनसन ने 2004 में की थी और इसमें उनके वर्जिन ग्रुप के पास 24% हिस्सेदारी है।