अमृत महोत्सव श्री शक्ति चैलेंज 2021

  • 19 Aug 2021

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत माय गव और यूएन वूमेन (UN Women) ने संयुक्त रूप से 17 अगस्त, 2021 को ‘अमृत महोत्सव श्री शक्ति नवाचार चैलेंज 2021’ का शुभारंभ किया ताकि महिला उद्यमियों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी समाधान को प्रोत्साहित किया जा सके, जो महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण की सुविधा प्रदान करते हैं।

उद्देश्य: 'नारी सशक्तिकरण', जो महिलाओं को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद करने के लिए सशक्त बनाता है।

  • इस चैलेंज के तहत 17 सितंबर, 2021 तक प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी।
  • 10 नामांकित व्यक्तियों को चुना जाएगा और एक मेंटरशिप प्रोग्राम के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा; प्रत्येक नामांकित व्यक्ति को उनके विचारों की अवधारणा के बारे में साक्ष्य विकसित करने के लिए 1,00,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
  • एक कठोर स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद, नवंबर 2021 में जूरी द्वारा पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा।
  • प्रत्येक विजेता को उनके समाधान विकसित करने, बाजार में लाने और समाधान को लागू करने के लिए 5,00,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • अमृत महोत्सव श्री शक्ति चैलेंज 2021 को मल्टी-पार्टनर ट्रस्ट फंड (कोविड-19) कार्यक्रम के तहत लागू किया जा रहा है। पहला श्री शक्ति चैलेंज 2020 में आयोजित किया गया था।