‘सुडोकू पहेली के गॉडफादर’ ‘माकी काजी’ का निधन

  • 19 Aug 2021

सुडोकू पहेली के गॉडफादर ‘माकी काजी’ (Maki Kaji) का 10 अगस्त, 2021 को पित्त नली के कैंसर के कारण निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे।

  • काजी ने नंबर पहेली सुडोकू को 1980 के दशक में अपनी पत्रिका ‘निकोली’ में प्रकाशित किया था।
  • जापानी भाषा में 'सुडोकू' का अर्थ होता है 'हर संख्या एकल (single) होनी चाहिए। इसमें खिलाड़ी पंक्ति, स्तंभों एवं ब्लॉक में बिना दोहराये एक से नौ तक के अंक भरते हैं।
  • यह खेल जापान में लोकप्रिय हुआ था, लेकिन 2004 में 'द टाइम्स ऑफ लंदन' द्वारा एक पहेली प्रकाशित करने के बाद ही यह वैश्विक रूप से सुर्खियों में आया। तब से यह लोकप्रिय खेल दुनिया भर में फैल गया है।