टोक्यो पैरालम्पिक: सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 स्पर्धा में जीता स्वर्ण

  • 01 Sep 2021

टोक्यो पैरालिंपिक में 30 अगस्त, 2021 को भारत के सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक (F64) स्पर्धा में 68.55 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  • उन्होंने अपने पांच प्रयास में तीन बार खुद के ही विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और अंत में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
  • हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका और अपना 2019 में दुबई में बनाया गया 62.88 मीटर का विश्व रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद सुमित ने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर तक भाला फेंककर एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • पांचवें प्रयास में सुमित ने एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंका और स्वर्ण जीता।
  • F64 वर्ग एक पैर के अंगविच्छेदन (leg amputation) वाले एथलीटों के लिए है, जो खड़े होने की स्थिति में प्रोस्थेटिक्स (prosthetics) के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।