टोक्यो पैरालम्पिक में योगेश कथुनिया ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) F56 स्पर्धा में जीता रजत

  • 01 Sep 2021

डिस्कस थ्रोअर (Discus thrower) योगेश कथुनिया ने 30 अगस्त, 2021 को पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा के F56 वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

  • नई दिल्ली के 24 वर्षीय योगेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया।
  • वहीं, इस स्पर्धा में ब्राजील के बतिस्ता डोस सांतोस ने 45.59 मीटर के साथ स्वर्ण, जबकि क्यूबा के लियानार्डो डियाज अलडाना (43.36 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।
  • F56 वर्ग में, एथलीटों के पास पूरी बांह और धड़ की मांसपेशियों की शक्ति होती है। कुछ लोगों द्वारा घुटनों को एक साथ दबाने की पूरी क्षमता के लिए पेल्विक स्थिरता (Pelvic stability) प्रदान की जाती है।