आइन दुबई: दुनिया का सबसे विशाल और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील

  • 01 Sep 2021

दुनिया का सबसे विशाल और सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील 'आइन दुबई' (Ain Dubai) 21 अक्टूबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात में खोला जाएगा।

  • 'लंदन आई' (London Eye) से लगभग दोगुनी ऊंचाई पर, आइन दुबई आगंतुकों को 250 मीटर की ऊंचाई तक ले जाएगा, जहां से वे दुबई के सुरम्य क्षितिज के सुन्दर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
  • 'ब्लूवाटर्स द्वीप' पर स्थित, यह ऑब्जर्वेशन व्हील लगभग 38 मिनट के एक रोटेशन और लगभग 76 मिनट के दो रोटेशन वाले अनुभवों की पेशकश करेगा।
  • आगंतुकों के पास अपने निजी केबिन तक भी पहुंच होगी।
  • यह जन्मदिन, सगाई, शादियों और व्यावसायिक कार्यों के लिए अद्वितीय उत्सव पैकेज भी प्रदान करेगा।