निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में पुरुषों की ऊंची कूद में जीता रजत पदक

  • 01 Sep 2021

भारत के निषाद कुमार ने 29 अगस्त, 2021 को टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुषों की ऊंची कूद T47 स्पर्धा में रजत पदक जीता।

  • हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले 21 वर्षीय कुमार ने 2.06 मीटर की की छलांग लगाकर कर रजत पदक जीता और एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
  • 2.06 मीटर की ही छलांग लगाने वाले अमेरिका के डलास वाइज ने भी रजत पदक हासिल किया।
  • एक अन्य अमेरिकी, रोडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की विश्व रिकॉर्ड छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • एक अन्य भारतीय राम पाल 1.94 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
  • T47 वर्ग एकतरफा ऊपरी अंग की क्षति वाले एथलीटों के लिए है, जिसके परिणामस्वरूप कंधे, कोहनी और कलाई पर कुछ अक्षमता हो जाती है।