मालाबार अभ्यास 2021 का समुद्री चरण

  • 01 Sep 2021

  • भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना, जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ 26 से 29 अगस्त, 2021 तक ‘मालाबार अभ्यास 2021’ के समुद्री चरण में भाग लिया।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: यह मालाबार नौसैन्य अभ्यास का 25वां संस्करण था, जिसकी मेजबानी अमेरिकी नौसेना द्वारा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में की गई।
  • मालाबार-21 में सतह रोधी, वायु रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास और अन्य सैन्य व्यूह अभ्यास तथा सामरिक अभ्यास सहित कई जटिल अभ्यास किये गये।
  • समुद्री नौसैन्य अभ्यास की मालाबार शृंखला वर्ष 1992 में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के द्विपक्षीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से शुरू हुई थी।
  • वहीं 2015 में, जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल मालाबार अभ्यास में एक स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हुआ तथा वर्ष 2020 के अभ्यास संस्करण में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने भी इसमें हिस्सा लिया।
  • इस अभ्यास का 24वां संस्करण नवंबर 2020 में बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में किया गया था।