टोक्यो पैरालम्पिक में देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक F46 वर्ग में जीता पदक

  • 01 Sep 2021

अनुभवी भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने 30 अगस्त, 2021 को टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुषों की स्टैंडिंग जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) F46 वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।

  • श्रीलंका के दिनेश प्रियन हेराथ मुदियांसेलेज ने 67.79 मीटर के अपने विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • 2004 और 2016 के खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के सबसे महान पैरालम्पियन 40 वर्षीय झाझरिया ने 64.35 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
  • 25 वर्षीय गुर्जर 64.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • जयपुर के रहने वाले गुर्जर ने 2017 और 2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक तथा 2018 जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।
  • F46 वर्ग उन एथलीटों के लिए होता है, जो बाँह की कमी, खराब मांसपेशी शक्ति तथा बाँह की निष्क्रिय गतिविधि के साथ खड़े होने की स्थिति में प्रतिस्पर्धा करते हैं।