पादप प्रजातियों की खोज 2020

  • 27 Sep 2021

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने अपने नए प्रकाशन 'पादप प्रजातियों की खोज 2020' (Plant Discoveries 2020) में देश की वनस्पतियों में 267 नई प्रजातियां शामिल की हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: 267 नई खोजों में 119 आवृतबीजी (angiosperms); 3 टेरिडोफाइट्स, (pteridophytes), 5 ब्रायोफाइट्स (bryophytes), 44 लाइकेन, 57 कवक, 21 शैवाल और 18 रोगाणु शामिल हैं।

  • 2020 में, देश भर में 202 नई पौधों की प्रजातियों की खोज की गई और 65 नए रिकॉर्ड जोड़े गए।
  • इन नई खोजों के साथ भारत में पौधों की विविधता का नवीनतम अनुमान 54,733 प्रजातियां है, जिसमें 21,849 आवृतबीजी, 82 अनावृतबीजी (gymnosperms), 1,310 टेरिडोफाइट्स, 2,791 ब्रायोफाइट्स, 2,961 लाइकेन, 15,504 कवक, 8,979 शैवाल और 1,257 रोगाणु शामिल हैं।
  • भारत के विभिन्न हिस्सों से 14 नई वृहत् (macro) और 31 नई सूक्ष्म कवक प्रजातियां दर्ज की गई हैं।
  • इन नए खोजों में से 22% खोजें पश्चिमी घाटों से की गईं, इसके बाद पश्चिमी हिमालय (15%), पूर्वी हिमालय (14%) और पूर्वोत्तर पर्वतमाला (12%) का स्थान है।