अभ्यास पीसफुल मिशन 2021

  • 27 Sep 2021

सेना और वायु सेना के 200 कर्मियों के एक संयुक्त बल ने रूस में अभ्यास 'पीसफुल मिशन 2021' (Exercise Peaceful Mission 2021) में हिस्सा लिया।

अभ्यास का उद्देश्य: शंघाई सहयोग संगठन सदस्य-देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और और बहुराष्ट्रीय सैन्य टुकड़ियों की कमान संभालने के लिए सैन्य कर्मियों की क्षमताओं को बढ़ाना।

  • यह अभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के बीच 13 से 25 सितंबर, 2021 तक दक्षिण पश्चिम रूस के ऑरेनबर्ग क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें पाकिस्तान और चीन भी शामिल थे।
  • अभ्यास पीसफुल मिशन के छठे संस्करण की मेजबानी रूस द्वारा की गई।
  • अभ्यास ने एससीओ देशों के सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय और संयुक्त वातावरण में शहरी परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर भी प्रदान किया।