यूनाइटेड किंगडम की बाल संहिता

  • 27 Sep 2021

सितंबर 2021 में यूनाइटेड किंगडम सरकार ने डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2018 में संशोधन के रूप में 'एज एप्रोप्रिएट डिजाइन कोड' (Age Appropriate Design Code) या 'बाल संहिता' (Children’s Code) को लागू किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: बाल संहिता नियमों के एक समूह को संचालित करता है, जो बच्चों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को सुरक्षित बनाता है।

  • हालाँकि बाल संहिता आधिकारिक तौर पर केवल यूनाइटेड किंगडम में लागू है, टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसी टेक कंपनियों ने बच्चों के लिए सुरक्षा नियमों को कड़ा कर दिया है।
  • यह संहिता ऑनलाइन सेवाओं के लिए एक डेटा सुरक्षा संहिता है, जो बच्चों द्वारा उपयोग किया जायेगा।
  • यह ऑनलाइन सेवाओं के लिए 15 मानक निर्धारित करता है, जिसमें ऐप्स, गेम, खिलौने, डिवाइस और यहां तक कि समाचार सेवाएं भी शामिल हैं।
  • यह संहिता यूनाइटेड किंगडम आधारित कंपनियों और उन गैर-यूनाइटेड किंगडम आधारित कंपनियों पर लागू होती है, जो देश में बच्चों के डेटा का इस्तेमाल करती हैं।
  • ज्ञात हो कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसी सेवाएं 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को, अकाउंट बनाने के 24 घंटों के भीतर हानिकारक सामग्री के साथ सीधे लक्षित करने की अनुमति दे रही हैं।