ब्रिगेडियर सरस्वती को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020

  • 27 Sep 2021

15 सितंबर, 2021 को एक आभासी समारोह में, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की उप महानिदेशक ब्रिगेडियर एस.वी. सरस्वती को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2020 से सम्मानित किया।

(Image Source: PIB)

  • उन्हें सैन्य नर्सिंग सेवा में नर्स प्रशासक के रूप में उनके अपार योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • एक प्रसिद्ध ऑपरेशन थिएटर नर्स के रूप में, ब्रिगेडियर सरस्वती ने 3,000 से अधिक जीवन रक्षक और आपातकालीन सर्जरी में सहायता की है।
  • ब्रिगेडियर सरस्वती आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के रहने वाली हैं और उन्होंने 28 दिसंबर, 1983 को सैन्य नर्सिंग सेवा में कार्य करना शुरू किया था।
  • उनकी सराहनीय और विशिष्ट सेवा के सम्मान में, उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ कमेंडेशन (2005), संयुक्त राष्ट्र मेडल (MONOC) (2007) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन (2015) से भी सम्मानित किया गया है।
  • ब्रिगेडियर सरस्वती के आलावा 50 अन्य नर्सों को भी राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार: यह एक ऐसा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जिसे किसी नर्स को उनकी निःस्वार्थ सेवा और असाधारण कार्यकुशलता के लिए प्रदान किया जाता है।

  • वार्षिक पुरस्कार की स्थापना 1973 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई थी।
  • विजेताओं को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र, एक प्रशस्ति पत्र और एक पदक से सम्मानित किया जाता है।