बैंगलोर की आध्या अरविंद शंकर को वर्ष 2021 का चिल्ड्रन पीस इमेज ऑफ द ईयर पुरस्कार

  • 27 Sep 2021

21 सितंबर, 2021 को वियना में ऑस्ट्रियाई संसद में आयोजित एक समारोह में, बैंगलोर की रहने वाली सात वर्षीय लड़की आध्या अरविंद शंकर को प्रतिष्ठित 'ग्लोबल पीस फोटो अवॉर्ड 2021' (Global Peace Photo Award 2021) में 'चिल्ड्रन पीस इमेज ऑफ द ईयर' (Children’s Peace Image of the Year) श्रेणी में सम्मानित किया गया।

(Image Source: UNESCO)

  • आध्या को 'द लैप ऑफ पीस' (The Lap of Peace) नामक एक तस्वीर के लिए पुरस्कृत किया गया, जिसमें उनकी मां को उनकी नानी की गोद में दिखाया गया है।
  • वह वयस्क या बच्चों की श्रेणी में पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्हें एक डिप्लोमा, एक पदक और 1,000 यूरो का चेक प्रदान किया गया।

ग्लोबल पीस फोटो अवॉर्ड: यह पुरस्कार दुनिया भर के उन फोटोग्राफरों को मान्यता देता है और बढ़ावा देता है, जिनकी तस्वीरें शांतिपूर्ण दुनिया के लिए मानवीय प्रयासों को दर्शाती हैं।

  • यह पुरस्कार लैमरहुबेर एडिशंस (Lammerhuber Editions) द्वारा यूनेस्को और ऑस्ट्रियाई संसद के साथ साझेदारी में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।