सीरोटाइप 2 डेंगू

  • 29 Sep 2021

सितंबर 2021 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत के 11 राज्यों में 'सीरोटाइप 2 डेंगू' (Serotype 2 dengue) की उभरती चुनौती को लेकर चतावनी जारी की।

  • सीरोटाइप - II डेंगू के मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्य आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, डेंगू के चार प्रकार हैं - सीरोटाइप 1 से लेकर 4 तक।
  • पूरी दुनिया में हर साल करीब 4 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित हो जाते हैं। सीरोटाइप -2 के वर्तमान में 35% मामले हैं।
  • यह डेंगू बुखार के अन्य प्रकारों तुलना में अधिक गंभीर है। सीरोटाइप-2 डेंगू संक्रमण में, प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया अति सक्रिय होती है, जिसके परिणामस्वरूप साइटोकाइन स्टॉर्म (cytokine storm) होता है, जो अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। डेंगू का यह रूप किडनी को भी प्रभावित करता है।
  • अन्य प्रकारों की तुलना में सीरोटाइप-2 डेंगू मामलों में मृत्यु की संभावना अधिक हो सकती है, हालांकि डेंगू में कुल मृत्यु दर 1% से कम है।
  • डेंगू के प्रकार, रोग पैदा करने वाले वायरस द्वारा वितरित प्रोटीन की विविधता से पहचाने जाते हैं।