महिला अधिकार कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन

  • 29 Sep 2021

प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता, कवयित्री और लेखिका कमला भसीन का 25 सितंबर, 2021 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी।

(Source: Navbharat Times)

  • चार साल तक उदयपुर स्थित 'सेवा मंदिर' नामक एक ग्रामीण गैर-सरकारी संगठन के साथ काम करने के बाद, भसीन ने वर्ष 1976 - 2002 तक संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के साथ काम किया।
  • भसीन दक्षिण एशियाई नारीवादी नेटवर्क 'संगत' की संस्थापक और महिला संसाधन केंद्र 'जागोरी' की सह-संस्थापक थीं। वह कई अन्य संगठनों से जुड़ी रहने के अलावा, 'वन बिलियन राइजिंग' अभियान(One Billion Rising campaign) की दक्षिण एशियाई समन्वयक भी थी।
  • वह अपनी कविता 'क्योंकि मैं एक लड़की हूं, मुझे पढ़ना है' के लिए जानी जाती हैं।