राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान

  • 29 Sep 2021

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा 23 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान, मुंबई में 'लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन में उत्कृष्टता केंद्र’ (Centre of Excellence in Logistics and Supply Chain Management) का उद्घाटन किया गया।

  • राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (पूर्व में राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है, जो मुंबई में स्थित है।
  • राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (NITIE) की स्थापना 1963 में भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहायता से अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के माध्यम से कुशल पेशेवर तैयार करने के लिए की गई थी।
  • यह स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर पर औद्योगिक इंजीनियरिंग, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन और औद्योगिक सुरक्षा और पर्यावरण प्रबंधन से संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाला एक शीर्ष संस्थान है।