परशुराम कुंड

  • 29 Sep 2021

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ 25 सितंबर, 2021 को अरुणाचल प्रदेश में 'परशुराम कुंड विकास' परियोजना की आधारशिला रखी।

महत्वपूर्ण तथ्य: योजना के तहत “परशुराम कुंड, लोहित जिला, अरुणाचल प्रदेश का विकास” परियोजना को जनवरी 2021 में 37.88 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया गया था।

  • इस परियोजना में पार्किंग क्षेत्र, पर्यटक सूचना केंद्र, वर्षा आश्रय स्थल, कियोस्क, मेला मैदान के पास जल आपूर्ति लाइन, फूड कोर्ट / प्रसादम केंद्र आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • यह परियोजना पर्यटन मंत्रालय की 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान’ (प्रसाद) (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual, Heritage Augmentation Drive: PRASHAD) योजना के तहत स्वीकृत है।

प्रसाद योजना: यह भारत सरकार द्वारा पूर्ण वित्तीय सहायता के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।

  • यह योजना पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014-15 में तीर्थयात्रा और विरासत पर्यटन स्थलों का उपयोग करने हेतु केंद्रित बुनियादी ढांचे के विकास की दृष्टि से शुरू की गई है।