निवेशकों और व्यवसायों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली

  • 29 Sep 2021

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 22 सितंबर, 2021 को निवेशकों और व्यवसायों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली शुरू की।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह एकल खिड़की पोर्टल निवेशकों के लिए अनुमोदनों और मंजूरी हेतु एक ही स्थान पर समस्त सुविधायें (one-stop-shop) उपलब्ध कराएगी।

(Image Source: PIB)

  • यह पोर्टल आज की स्थिति में 18 केंद्रीय विभागों और 9 राज्यों में अनुमोदनों की मेजबानी करता है तथा अन्य 14 केन्द्रीय विभागों और 5 राज्यों को दिसंबर 2021 तक इस पोर्टल में जोड़ लिया जाएगा।
  • पोर्टल को ‘इन्वेस्ट इंडिया’ के साथ ‘उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापारविभाग’ (DPIIT) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • इससे इको-सिस्टम में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जवाबदेही आएगी और सभी सूचनाएं एक ही डैशबोर्ड पर उपलब्ध होंगी।
  • आवेदन करने, ट्रैक करने और प्रश्नों का जवाब देने के लिए एक आवेदक डैशबोर्ड भी उपलब्ध होगा।
  • सेवाओं में 'नो योर अप्रूवल' (Know Your Approval: KYA), सामान्य पंजीकरण और राज्य पंजीकरण फॉर्म, दस्तावेज संग्रह और ई-संचार शामिल हैं।