'टेली-लॉ ऑन व्हील्स' अभियान

  • 11 Nov 2021

न्याय विभाग ने 8 नवंबर 2021 को सप्ताह भर चलने वाले 'टेली-लॉ ऑन व्हील्स' (Tele-Law on Wheels Campaign) अभियान की शुरुआत की।

(Image Source: https://twitter.com/DoJ_India)

महत्वपूर्ण तथ्य: इस अभियान के एक हिस्से के रूप में, लोगों को उनके अधिकारों के संबंध में सही तरीके से दावा करने और उनकी कठिनाइयों का समय से समाधान के बारे में ‘मुकदमे से पहले दी जाने वाली सलाह’ के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों की एक शृंखला शुरू की जा रही है।

  • कानूनी सलाह और परामर्श लेने के इच्छुक लोगों को टेली-लॉ सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पूरे देश में एक विशेष लॉग-इन (Login week) सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
  • कॉमन सर्विस सेंटरों (CSCs) को इस उद्देश्य के लिए 'कानूनी सलाह सहायक केन्द्रों' (Kanooni Salah Sahahyak Kendra) के रूप में निरूपित किया गया है।
  • टेली-लॉ ऑन व्हील्स अभियान 'सीएससी ई-गवर्नेंस' (CSC e-Governance) की सहायता से चलाया जा रहा है।
  • अभियान के तहत नागरिकों के लिए 'टेली-लॉ मोबाइल ऐप' का शुभारंभ किया जाएगा। यह ऐप लाभार्थियों को सीधे कानूनी सलाह और परामर्श की पेशकश करने वाले पैनल में शामिल वकीलों के साथ जोड़ेगा।