चारमीनार

  • 15 Feb 2022

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने राष्ट्रीय स्मारक चारमीनार को बेहतर तरीके से रोशन करने के लिए योजना बनाई है।

(Image Source: https://www.telanganatourism.gov.in/)

  • चारमीनार एक स्मारक है, जिसे हैदराबाद शहर के इतिहास का पर्याय माना जाता है। राजसी संरचना 1591 ई. में बनकर तैयार हुई थी।
  • ऐसा माना जाता है कि कुतुब शाही वंश के पांचवें सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाही ने एक घातक प्लेग खतरे के अंत की याद में स्मारक का निर्माण किया था, जिसने उस समय शहर को जकड़ लिया था।
  • इतिहासकारों का मानना है कि यह संरचना फारसी प्रभावों के साथ संयुक्त भारत-इस्लामी वास्तुकला का एक उदाहरण है।