केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

  • 25 Feb 2022

विनीत जोशी को 14 फरवरी, 2022 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education: CBSE) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जोशी ने मनोज आहूजा का स्थान लिया है।

  • यह भारत में सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है। यह शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
  • इसका गठन 1929 में भारत सरकार के एक संकल्प द्वारा किया गया था। बोर्ड के संविधान में 1952 में संशोधन किया गया और इसका वर्तमान नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रखा गया। 1962 में बोर्ड का पुनर्गठन किया गया ताकि पूरे देश में छात्रों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।