गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी का निधन

  • 25 Feb 2022

गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी शकुंतला चौधरी का 21 फरवरी, 2022 को गुवाहाटी में निधन हो गया। वे 102 वर्ष की थी।

(Image Source: https://twitter.com/mygovindia)

  • असम के कामरूप की रहने वाली, शकुंतला चौधरी ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम किया।
  • उन्हें 'शकुंतला बाइदेव' (Shakuntala Baideo) के नाम से भी जाना जाता था।
  • सरानिया आश्रम, गुवाहाटी में उनके नेक काम ने कई लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया था।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।