तेलंगाना राज्य बजट 2022-23

  • 21 Mar 2022

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने 7 मार्च, 2022 को 2022-23 के लिए 2.56 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

  • बजट में राज्य सरकार की प्रमुख दलित कल्याण योजना 'दलित बंधु' के लिए 17,700 करोड़ रुपए के परिव्यय का प्रस्ताव किया गया है।
  • प्रदेश के पहले महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है।
  • हैदराबाद के चारों हिस्सों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इन संस्थानों को सामूहिक रूप से 'तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान' के रूप में जाना जाएगा।
  • 'रायथु बंधु योजना' के लिए 14,800 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
  • 'पल्ले प्रगति', या गांवों के परिवर्तन हेतु आवंटित 3,330 करोड़ रुपए और 'पट्टाना प्रगति' या कस्बों के विकास के लिए 1,394 करोड़ रुपए आवंटित।
  • स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 'माना ऊरु माना बाड़ी' कार्यक्रम के लिए 7,289 करोड़ रुपए आवंटित।
  • सरकार ने गरीबों के लिए आवास निर्माण के लिए 3 लाख रुपए प्रति लाभार्थी की दर से वित्त (अनुदान) देने का निर्णय लिया है। डबल बेडरूम वाले घरों के लिए 12,000 करोड़ रुपए आवंटित।
  • सामाजिक सुरक्षा (आसरा) पेंशन के लिए आयु सीमा को वर्तमान 65 से घटाकर 57 किया जाएगा।
  • 'कल्याण लक्ष्मी' और 'शादी मुबारक' योजनाओं के लिए 2,750 करोड़ रुपए आवंटित।
  • 9 जिलों में हर साल 1.25 लाख कुपोषित / अल्पपोषित गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को 'केसीआर पोषण किट' दी जाएगी।