राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में मिलेगा बालिका कैडेटों को प्रवेश

  • 21 Mar 2022

केंद्र द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) को लड़कियों के लिए प्रवेश की अनुमति दिए जाने के बाद राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) ने अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार छात्राओं को प्रवेश देने का फैसला किया है।

  • महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में आठवीं कक्षा से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। यह जुलाई 2022 से पांच छात्राओं को प्रवेश देगा।
  • देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय ने 13 मार्च, 2022 को अपना शताब्दी संस्थापना दिवस भी मनाया।
  • RIMC एक अंतर सेवा श्रेणी 'ए' प्रतिष्ठान है, जिसे रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में सेना प्रशिक्षण कमान के माध्यम से प्रशासित किया जाता है।
  • प्रिंस ऑफ वेल्स रॉयल इंडियन मिलिट्री कॉलेज के नाम से, इसका उद्घाटन 13 मार्च, 1922 को प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस एडवर्ड VIII द्वारा किया गया था।
  • RIMC राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून जैसे संस्थानों के लिए 'नेतृत्व की नर्सरी' है।
  • कॉलेज 11½ से 18 वर्ष की आयु के युवाओं को विशेष रूप से अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से स्कूली शिक्षा प्रदान करता है।