ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किया 'लैंगिक संवाद' का आयोजन

  • 21 Mar 2022

ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) द्वारा 11 मार्च, 2022 को 'लैंगिक संवाद' के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया।

(Image Source: https://twitter.com/DAY_NRLM)

  • इस संवाद में 34 राज्यों से 3000 से अधिक राज्य मिशन कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।
  • यह डीएवाई-एनआरएलएम के अंतर्गत एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में मिशन की पहलों पर बिना लैंगिक भेदभाव के साथ अधिक जागरूकता पैदा करना है।
  • इस संस्करण का विषय 'महिलाओं के समूह के माध्यम से खाद्य और पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना' था।
  • यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय के आइकॉनिक वीक उत्सव के एक भाग के रूप में 'नए भारत की नारी' विषय पर आयोजित किया गया था।