एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यूडाइस+) 2020-21 रिपोर्ट

  • 21 Mar 2022

शिक्षा मंत्रालय ने 9 मार्च, 2022 को भारत की स्कूली शिक्षा पर ‘एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यूडाइस+) 2020-21’ (United Information System for Education Plus: UDISE+ 2020-21) रिपोर्ट जारी की।

(Image Source: https://udiseplus.gov.in/)

  • रिपोर्ट की मुख्य बातें: 2020-21 में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक स्कूली शिक्षा में नामांकित कुल छात्रों की संख्या 25.38 करोड़ थी, जो 2019-20 में 25.10 करोड़ थी।
  • सकल नामांकन अनुपात में स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर 2019-20 की तुलना में 2020-21 के दौरान उच्च प्राथमिक में 89.7% से 92.2%, प्राथमिक में 97.8% से 99.1%, माध्यमिक में 77.9% से 79.8% और उच्चतर माध्यमिक में 51.4% से 53.8% तक सुधार हुआ है।
  • 2020-21 में छात्र शिक्षक अनुपात प्राथमिक के लिए 26, उच्च प्राथमिक के लिए 19, माध्यमिक के लिए 18 और उच्च माध्यमिक के लिए 26 था।
  • 2020-21 में कुल विद्यालयों में से 84% में बिजली की सुविधा उपलब्ध है, जबकि 95.2% विद्यालयों में पेयजल की सुविधा है।
  • चालू बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत 2020-21 में बढ़कर 93.91% हो गया।
  • 2020-21 के दौरान हाथ धोने की सुविधा वाले विद्यालयों की संख्या 91.9% है।
  • कार्यात्मक स्थिति में कंप्यूटर की सुविधा वाले विद्यालयों की संख्या बढ़कर 2020-21 में 6 लाख हो गई है। अब 40% विद्यालयों में कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध हैं।
  • इंटरनेट सुविधा वाले विद्यालयों की संख्या 2.6% बढ़कर 2020-21 में 3.7 लाख हो गई है।
  • कोविड- 19 महामारी के कारण 2020-21 के दौरान सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय और निजी विद्यालयों के 39.7 लाख छात्रों को सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया।