अखिल भारतीय कार्यक्रम 'झरोखा'

  • 21 Mar 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में संस्कृति मंत्रालय और वस्त्र मंत्रालय द्वारा 8 से 14 मार्च, 2022 तक ‘झरोखा - भारतीय हस्तशिल्प/हथकरघा, कला और संस्कृति का संग्रह’ (Jharokha-Compendium of Indian handicraft/ handloom, art and culture) का आयोजन किया गया।

(Image Source: https://amritmahotsav.nic.in/)

  • महत्वपूर्ण तथ्य: यह कार्यक्रम 13 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 16 स्थानों पर आयोजित किया गया।
  • झरोखा कार्यक्रम में देश भर के हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
  • झरोखा के तहत पहला कार्यक्रम भोपाल में 8 मार्च को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया।
  • यह पहला कार्यक्रम नारीत्व और कला, शिल्प एवं संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं के योगदानके उत्सव को समर्पित था।
  • कार्यक्रम के तहत सभी स्टालों को महिला कारीगरों द्वारा स्थापित किया गया।
  • इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय टीमों और कलाकारों द्वारा लोक नृत्य और गायन प्रदर्शन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
  • रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम मध्य प्रदेश के गोंड राजघराने की बहादुर और निडर रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है।