भारत के राष्ट्रपति की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा

  • 16 Apr 2022

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 4 से 7 अप्रैल, 2022 तक नीदरलैंड की राजकीय यात्रा पर रहे।

(Image Source: https://twitter.com/rashtrapatibhvn)

महत्वपूर्ण तथ्य: 4 अप्रैल को भारत के राष्ट्रपति ने लिए एम्स्टर्डम के क्यूकेनहौफ ट्यूलिप पार्क का दौरा किया। भारत और नीदरलैंड के बीच विशेष और स्थायी मित्रता के प्रतीक के तौर पर एक ट्यूलिप नस्ल को 'मैत्री' नाम दिया गया है।

  • नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने एम्स्टर्डम के रॉयल पैलेस में भारत के राष्ट्रपति की अगवानी की।
  • भारत के राष्ट्रपति ने राजधानी हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से भी मुलाकात की।
  • भारत के राष्ट्रपति की नीदरलैंड की यह यात्रा 34 साल बाद हुई है। इससे पहले 1988 में तत्कालीन राष्ट्रपति वेंकटरमन ने नीदरलैंड की यात्रा की थी।
  • ज्ञात हो कि इस वर्ष भारत और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

अहम दस्तावेजों की घोषणा: (i) बंदरगाहों, समुद्री परिवहन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन का विस्तार;

(ii) भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग और नीदरलैंड सरकार के आर्थिक मामलों के मंत्रालय, कृषि और नवाचार मंत्रालय के बीच सहयोग कार्यक्रम का विस्तार;

(iii) लीडेन यूनिवर्सिटी और केरल काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च, नीदरलैंड के राष्ट्रीय अभिलेखागार के बीच 17वीं शताब्दी के अभिलेखागार को डिजिटल बनाने और उन्हें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने के लिए कॉसमॉस मालाबारिकस परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन;

(iv) साझा सांस्कृतिक विरासत कार्यक्रम के निष्पादन पर राज्य अभिलेखागार विभाग, केरल और नीदरलैंड के राष्ट्रीय अभिलेखागार के साथ समझौता ज्ञापन का विस्तार।