राष्ट्रीय टाइम रिलीज स्‍टडी 2022

  • 16 Apr 2022

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत ‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड’ (CBIC) के अध्यक्ष विवेक जौहरी ने 11 अप्रैल, 2022 को नेशनल टाइम रिलीज स्टडी 2022 (National Time Release Study 2022) जारी की।

(Image Source: https://pib.gov.in/)

महत्वपूर्ण तथ्य: टाइम रिलीज स्टडी अनिवार्य रूप से अंतरराष्ट्रीय व्यापार की कार्गो निकासी प्रक्रिया का आकलन करने के लिए एक प्रदर्शन माप उपकरण (performance measurement tool) है।

  • टाइम रिलीज स्टडी व्यापार सुविधा समझौते और विश्व सीमा शुल्क संगठन के तहत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) द्वारा अनुशंसित है।
  • इसके तहत औसत कार्गो रिलीज समय यानी सीमा शुल्क स्टेशन पर कार्गो के आगमन से लेकर आयात या निर्यात के लिए अंतिम रिलीज तक के समय पर गौर किया जाता है।
  • नेशनल टाइम रिलीज स्टडी (एनटीआरएस) 2022 में 15 प्रमुख सीमा शुल्क संरचनाओं को शामिल किया गया, जिसमें चार पत्तन श्रेणियां शामिल हैं-
    1. बंदरगाह (seaports);
    2. एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स;
    3. अंतर्देशीय कंटेनर डिपो;
    4. एकीकृत चेक पोस्ट, जो लगभग 80% प्रवेश बिल (आयात दस्तावेज) और 70% शिपिंग बिल (निर्यात दस्तावेज) को संभालते हैं।
  • टाइम रिलीज स्टडी 1 से 7 जनवरी, 2022 के बीच की नमूना अवधि पर आधारित है।
  • 2022 में औसत कार्गो रिलीज समय में 2021 की तुलना में सभी श्रेणियों में सुधार हुआ है- एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में 16%, बंदरगाह और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो के मामले में 12% और एकीकृत चेक पोस्ट में 2% का सुधार हुआ है।