असम में मिले प्राचीन महापाषाणकालीन पत्थर के जार

  • 03 May 2022

असम के दीमा हसाओ जिले में कई प्राचीन महापाषाणकालीन पत्थर के जार/घड़ों (megalithic stone jars) की खोज ने भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच संभावित संबंधों पर ध्यान आकृष्ट किया है, जो दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से है।

महत्वपूर्ण तथ्य: शोध पत्र 'एन आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ असम स्टोन जार साइट्स' (An archaeological survey of the Assam stone jar sites) ने तीन अलग-अलग आकार के जार का दस्तावेजीकरण किया है।

  • नुचुबंग्लो (Nuchubunglo) नामक एक साइट में, 546 जार की खोज की गई है।
  • 'एशियन आर्कियोलॉजी' में प्रकाशित अध्ययन, असम और लाओस और इंडोनेशिया के बीच "संभावित सांस्कृतिक संबंध" को समझने के लिए और अधिक शोध की मांग करता है।
  • इंडोनेशिया और लाओस ही ऐसे दो अन्य स्थल हैं, जहां से इस तरह के जार खोजे गए हैं।