विश्व बैंक ने दी 'मिशन कर्मयोगी' के लिए 47 मिलियन डॉलर की मंजूरी

  • 03 May 2022

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने भारत सरकार के ‘मिशन कर्मयोगी’ का समर्थन करने के लिए 27 अप्रैल, 2022 को 47 मिलियन डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी दी।

  • ‘मिशन कर्मयोगी’, सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
  • विश्व बैंक की यह परियोजना केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के लिए एक ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच विकसित करने के लिए सक्षमता ढांचे का विकास करके मिशन कर्मयोगी का समर्थन करेगी।