सर डेविड एटनबरो संयुक्त राष्ट्र के 'चैम्पियन ऑफ द अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2021' से सम्मानित

  • 03 May 2022

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने ब्रिटिश प्राकृतिक इतिहास प्रसारक और प्रकृतिवादी सर डेविड एटनबरो को 21 अप्रैल, 2022 को लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी के तहत चैम्पियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया है।

(Image Source: https:/www.BBC.com/)

  • यह पुरस्कार उन्हें प्रकृति के संरक्षण और इसकी बहाली के लिए अनुसंधान, प्रलेखन और वकालत के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है।
  • यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड वैश्विक पर्यावरण समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष में दिया जाता है। ज्ञात हो कि स्टॉकहोम, स्वीडन में पर्यावरण पर पहली अंतरराष्ट्रीय बैठकों में से एक मानव पर्यावरण पर 1972 के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के 2022 में पचास साल पूरे हो गए हैं।
  • यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड 2021 के अन्य विजेता: बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली (नीति नेतृत्व श्रेणी);
  • मेलानेशिया की सी वुमेन (पापुआ न्यू गिनी और सोलोमन द्वीप समूह) (प्रेरणा और कार्य श्रेणी);
  • मारिया कोलेनिकोवा (किर्गिज गणराज्य) (उद्यमी विजन श्रेणी);
  • डॉ. ग्लेडिस कलेमा-जिकुसोका (युगांडा) (विज्ञान और नवाचार श्रेणी)।
यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड: यह अवॉर्ड उन व्यक्तियों, समूहों और संगठनों को सिया जाता है, जिनके कार्यों का पर्यावरण पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ता है। वार्षिक चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है।