बिहार के 'मखाने' को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिला लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021

  • 05 May 2022

बिहार के दरभंगा जिले के अधिकारियों द्वारा 'मखाने' को बढ़ावा देने के प्रयासों को 21 अप्रैल, 2022 को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।

  • 'फॉक्सनट' (Foxnut) या 'मखाना' बिहार के दरभंगा जिले से 'एक जिला एक उत्पाद' है।
  • दरभंगा 875 तालाबों के माध्यम से सालाना 4,000 टन मखाना का उत्पादन करता है।
  • लगभग सवा लाख परिवार मखाने की खेती, फसल और प्रसंस्करण से जुड़े हैं।