पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी

  • 05 May 2022

24 अप्रैल, 2022 को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।

(Image Source: https:/www.the hindu.com/)

  • प्रधानमंत्री मोदी को "राष्ट्र और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा" के लिए पुरस्कार दिया गया। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर ट्रस्ट ने कहा कि मोदी एक “अंतरराष्ट्रीय राजनेता हैं, जिन्होंने भारत को वैश्विक नेतृत्व के पथ पर अग्रसर किया है"।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार: मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस साल से इस पुरस्कार को स्थापित करने का फैसला किया है।

  • यह पुरस्कार हर साल केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने राष्ट्र, लोगों और समाज के लिए पथप्रदर्शक के रूप में शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया हो।

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार: मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का उद्देश्य संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करना है।

  • अनुभवी अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्रॉफ को "सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष सम्मान)" दिया गया।
  • राहुल देशपांडे को 'भारतीय संगीत' के लिए और संजय छाया को 'सर्वश्रेष्ठ नाटक' के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार दिया गया।
  • नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर चैरिटी ट्रस्ट को "समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं" के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी पुरस्कार) दिया गया।