उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थापित हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर

  • 05 May 2022

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से रामपुर की ग्राम पंचायत पटवई में भारत का पहला 'अमृत सरोवर' बनकर तैयार हो गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: अमृत सरोवर पहल के तहत, आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प किया जाएगा।

  • रामपुर में एक तालाब को कुछ ही हफ्तों में साफ कर कायाकल्प कर दिया गया है। अब यह तालाब ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन का बड़ा केंद्र बन गया है।
  • रामपुर में 75 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया था। चयनित तालाबों में से विकासखण्ड शाहबाद की ग्राम पंचायत पटवई के तालाब का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
  • अब ग्राम पंचायत सिंगन खेड़ा में सबसे ज्यादा क्षेत्रफल (1.67 हेक्टेयर) वाले तालाब पर भी काम शुरू हो गया है। अगले तीन महीने में कचरे से भरा पड़ा यह तालाब 'अमृत सरोवर' के रूप में ग्रामीण पर्यटन का केंद्र बनेगा।