जेएनपीटी को जोड़ने वाली सड़क संपर्क परियोजनाएं

  • 12 May 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 4 मई, 2022 को कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) को आंतरिक सड़क नेटवर्क से जोड़ने वाली बंदरगाह आधारित कई विकास सड़क संपर्क परियोजनाओं का उन्नयन और सुधार कार्य किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: सड़क संपर्क परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 3,500 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग- 4बी (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-348, 548) और राज्य राजमार्ग-54 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-348ए) के उन्नयन और सुधार का कार्य किया गया है।

  • लगभग 48 लाख के विशाल यातायात परिमाण (traffic volumes) को पूरा करने वाली परियोजनाओं से यात्रा के समय के साथ-साथ वाहन परिचालन लागत में भी काफी कमी आएगी।
  • यह नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ निर्यात और कनेक्टिविटी के विकास के कारण क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
  • केंद्र सरकार देश भर में बंदरगाहों और घरेलू उत्पादन और खपत केंद्रों के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करने के लिए, विश्व स्तरीय सड़क नेटवर्क के निर्माण के माध्यम से बंदरगाह आधारित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी): जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट को 26 मई, 1989 को कमीशन किया गया था।

  • यह भारत का प्रमुख कंटेनर पोर्ट है, जो भारत के प्रमुख बंदरगाहों में कुल कंटेनरीकृत कार्गो वॉल्यूम का लगभग 50% है।
  • जेएनपीटी दुनिया में 200 से अधिक बंदरगाहों से जुड़ा है और विश्व स्तर पर शीर्ष 100 कंटेनर पोर्ट की सूची में 33वें स्थान पर है। बंदरगाह नवी मुंबई के रायगढ़ जिले में स्थित है।