हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवनी

  • 12 May 2022

4 मई, 2022 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवनी का विमोचन किया।

(Image Source: https://twitter.com/RitaBJoshi)

  • 'हेमवती नंदन बहुगुणा: ए पॉलिटिकल क्रूसेडर' (Hemwati Nandan Bahuguna: A Political Crusader) (अंग्रेजी संस्करण) और 'हेमवती नंदन बहुगुणा: भारतीय चेतना के संवाहक' (हिंदी में संशोधित संस्करण) नामक पुस्तकें प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और डॉ. राम नरेश त्रिपाठी द्वारा लिखी गई हैं।
  • पुस्तक के हिंदी संस्करण 'हेमवती नंदन बहुगुणा: भारतीय चेतना के संवाहक' को पहली बार 1997 में जारी किया गया था।

हेमवती नंदन बहुगुणा: वे एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, एक राजनेता और कुशल प्रशासक थे।

  • उनका जन्म 25 अप्रैल, 1919 को उतराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के बुघानी गांव में हुआ था।
  • वे किशोरावस्था में ही स्वाधीनता आंदोलन में शामिल हुए थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों में से एक, बहुगुणा ने अपने सभी विधान सभा चुनाव तत्कालीन इलाहाबाद जिले की सीटों से लड़े थे।
  • वे वर्ष 1973-75 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।