कान्स फिल्म बाजार में भारत 'कंट्री ऑफ ऑनर'
- 12 May 2022
 
17 मई से 28 मई, 2022 तक कान्स फिल्म महोत्सव (Cannes Film Festival) के 75वें संस्करण के साथ आयोजित किए जाने वाले कान्स फिल्म बाजार ‘मार्शे डू फिल्म’ (Marché du Film) में भारत को आधिकारिक रूप से 'कंट्री ऑफ ऑनर' यानी 'सम्मानित देश' के रूप में चुना गया है।

(Image Source: https:// twitter.com/PIBHindi/)
- पहली बार ‘मार्शे डू फिल्म’ में किसी देश को आधिकारिक 'कंट्री ऑफ ऑनर' सम्मान मिला है।
 - इंडिया पवेलियन की थीम (विषय) 'इंडिया द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड' (India the Content Hub of the World) है।
 - भारत को 'गोज टू कान्स सेक्शन' (Goes to Cannes Section) में 5 चयनित फिल्मों को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। ये फिल्में हैं- जयचेंग जक्सई दोहुतिया की 'बागजान' (असमिया, मोरानी); शैलेंद्र साहू की 'बैलाडीला' (हिंदी, छत्तीसगढ़ी); एकतारा कलेक्टिव की 'एक जगह अपनी' (हिंदी); हर्षद नलवाडे की 'फॉलोवर' (मराठी, कन्नड़, हिंदी); और जय शंकर की 'शिवम्मा' (कन्नड़)।
 - कान्स फिल्म महोत्सव में भारतीय सिनेमा के दिग्गज सत्यजीत रे की दुर्लभ फिल्म 'प्रतिद्वंदी' की एक विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी।
 - 1978 में अरविंदन गोविंदन के निर्देशन में बनी भारतीय फिल्म थम्प (द सर्कस टेंट) का फिल्म गाला में रेस्टोरेशन वर्ल्ड प्रीमियर (Restoration World Premiere) होगा।
 - कान्स फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर में आर माधवन द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट' को प्रदर्शित किया जाएगा। रॉकेट्री, इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है, जिन पर जासूसी का आरोप लगाया गया था।
 - बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म महोत्सव में उस आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा हैं, जो 28 मई को समापन समारोह के दौरान प्रतिष्ठित पाल्मे डी'ओर (Palme d'Or) के साथ प्रतिस्पर्धा में 21 फिल्मों में से एक को पुरस्कृत करेंगी।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




