भारत के प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा

  • 12 May 2022

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई, 2022 को पेरिस की एक संक्षिप्त यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यूक्रेन में उग्र संघर्ष सहित कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

(Image Source: https:// twitter.com/indiaembfrance/)

महत्वपूर्ण तथ्य: दोनों शीर्ष नेताओं ने वैश्विक कल्याण के लिए ‘भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी’ कोमजबूत करने के लिए एक साथ काम करने के लिए सहमति व्यक्त की।

  • विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में 'आतंकवाद-रोधी सहयोग' (Counter-terrorism cooperation) भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की आधारशिला है।
  • दोनों पक्षों ने 2022 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले 'नो मनी फॉर टेरर' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे संस्करण के लिए सक्रिय रूप से समन्वय करने की इच्छा जताई।
  • भारत और फ्रांस ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने भारत को सबसे कमजोर देशों में खाद्य सुरक्षा के लिए ‘खाद्य और कृषि अनुकूलन मिशन (Food and Agriculture Resilience Mission: FARM) पहल में सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया है, विशेष रूप से गेहूं के निर्यात के मामले में।
  • भारत ने अपने राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के तहत भारत को 'हरित हाइड्रोजन हब' बनाने की पहल में शामिल होने के लिए फ्रांस को आमंत्रित किया है।
  • भारत और फ्रांस 1998 से रणनीतिक साझेदार रहे हैं। फ्रांस भारत में 11वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है, जिसका अप्रैल 2000 से मार्च 2021 तक 9.83 बिलियनडॉलर का संचयी एफडीआई स्टॉक है, जो भारत में कुल एफडीआई प्रवाह का 2% है।