लिथुआनिया में नया भारतीय मिशन

  • 12 May 2022

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2022 में लिथुआनिया में एक नए भारतीय मिशन को खोलने की मंजूरी दी है।

(Image Source: https://geography.name/lithuania/)

महत्वपूर्ण तथ्य: लिथुआनिया उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित एक देश है।

  • यह तीन बाल्टिक देशों में से एक है और बाल्टिक सागर के पूर्वी तट पर स्थित है।
  • लिथुआनिया उत्तर में लातविया, पूर्व और दक्षिण में बेलारूस, दक्षिण में पोलैंड और दक्षिण-पश्चिम में रूस के कैलिनिनग्राद ओब्लास्ट के साथ भूमि सीमा साझा करता है। बाल्टिक सागर पर पश्चिम में स्वीडन के साथ इसकी समुद्री सीमा है।
  • इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर विनियस है।

भारत-लिथुआनिया संबंध: लिथुआनिया में भारतीय मिशन के खुलने से भारत के राजनयिक उपस्थिति का विस्तार करने और राजनीतिक संबंधों और रणनीतिक सहयोग को प्रगाढ़ करने में मदद मिलेगी।

  • यह भारतीय कंपनियों के लिए बाजार पहुंच भी प्रदान करेगा और वस्तुओं और सेवाओं के भारतीय निर्यात को बढ़ावा देगा।

अन्य तथ्य: भारत ने 7 सितंबर, 1991 को तत्कालीन यूएसएसआर द्वारा बाल्टिक देशों की स्वतंत्रता की स्वीकृति के बाद लिथुआनिया (लातविया और एस्टोनिया के अन्य बाल्टिक देशों के साथ) को मान्यता दी। 25 फरवरी, 1992 को भारत ने लिथुआनिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।