इंटरसोलर यूरोप 2022

  • 26 May 2022

11 से 13 मई, 2022 तक म्यूनिख, जर्मनी में 'इंटरसोलर यूरोप 2022' (Intersolar Europe 2022) का आयोजन किया गया।

(Image Source: https://www.businesswire.com/)

  • केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने 12 मई को इंटरसोलर यूरोप 2022 में 'भारत के सौर ऊर्जा बाजार' विषय पर निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य दिया। यह कार्यक्रम इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम (IGEF) द्वारा आयोजित किया गया था।
  • केंद्रीय मंत्री ने वैश्विक निवेशकों को भारत के स्वच्छ ऊर्जा उद्योग में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। भारत में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 196.98 बिलियन डॉलर की परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
  • इंटरसोलर सौर उद्योग और उसके भागीदारों के लिए दुनिया की अग्रणी प्रदर्शनी शृंखला है। यह हमारी ऊर्जा आपूर्ति में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से दुनिया भर के लोगों और कंपनियों को एकजुट करती है।
  • इंटरसोलर प्रदर्शनी और सम्मेलन म्यूनिख, साओ पाउलो, लॉन्ग बीच, गांधीनगर, दुबई और मैक्सिको सिटी में आयोजित किए जाते हैं।
  • इन वैश्विक आयोजनों को इंटरसोलर शिखर सम्मेलनों द्वारा सहायता दी जाती है, जो दुनिया भर में उभरते और बढ़ते बाजारों में आयोजित किए जाते हैं।